- प्रलेखन
- प्रशिक्षण
- वैयक्तिक अध्ययन
- संस्करण
- Release Information
- v1.32
- v1.31
- v1.30
- v1.29
- v1.28
- हिन्दी (Hindi)
- English
- বাংলা (Bengali)
- 中文 (Chinese)
- Français (French)
- Deutsch (German)
- Bahasa Indonesia (Indonesian)
- 日本語 (Japanese)
- 한국어 (Korean)
- Português (Portuguese)
- Русский (Russian)
- Español (Spanish)
- Tiếng Việt (Vietnamese)
आप इस कुबेरनेट्स संस्करण के लिए प्रलेखन देख रहे हैं: v1.31
Kubernetes v1.31 प्रलेखन अब सक्रिय रूप से मेंटेन नहीं है। वर्तमान में आप जो संस्करण देख रहे हैं वह एक स्टैटिक स्नैपशॉट है। अप-टू-डेट प्रलेखन के लिए, देखें नवीनतम संस्करण।
उपकरण स्थापित करें
अपने कंप्यूटर पर कुबेरनेट्स टूल सेटअप करें।
kubectl
कुबेरनेट्स कमांड-लाइन टूल, kubectl, आपको कुबेरनेट्स क्लस्टर पर कमांड चलाने की अनुमति देता है।
आप एप्लिकेशन को डिप्लॉय करने, क्लस्टर संसाधनों का निरीक्षण और प्रबंधन करने और लॉग देखने के लिए kubectl का उपयोग कर सकते हैं।
kubectl संचालन की पूरी सूची सहित अधिक जानकारी के लिए, देखें
kubectl
संदर्भ प्रलेखन.
kubectl विभिन्न प्रकार के Linux प्लेटफॉर्म, macOS और Windows पर इंस्टॉल करने योग्य है। नीचे अपना उपयुक्त ऑपरेटिंग सिस्टम खोजें।
kind
kind
आपको अपने कंप्यूटर पर कुबेरनेट्स चलाने देता है।
इस उपकरण के लिए आवश्यक है कि आपके पास
Docker इंस्टॉल और कॉन्फ़िगर किया गया हो।
kind क्विक स्टार्ट पृष्ठ आपको दिखाता है कि kind चलाने के लिए आपको क्या करने की आवश्यकता है।
minikube
kind
की तरह, minikube
एक उपकरण
है जो आपको स्थानीय स्तर पर कुबेरनेट्स चलाने देता है। minikube आपके कंप्यूटर
(windows, macOS और linux पीसी सहित) पर सिंगल-नोड कुबेरनेट्स क्लस्टर चलाता
है ताकि आप कुबेरनेट्स सीख सकें या डेवलपमेंट कर सकें।
यदि आपका ध्यान उपकरण को इंस्टॉल करने पर है तो आप मुख्य आरंभ करें! गाइड का अनुसरण कर सकते हैं।
minikube क्विक स्टार्ट गाइड देखें
एक बार जब आपके पास minikube काम कर रहा हो, तो आप इसका उपयोग नमूना एप्लिकेशन चलाने के लिए कर सकते हैं।
kubeadm
कुबेरनेट्स क्लस्टर बनाने और प्रबंधित करने के लिए आप kubeadm टूल का उपयोग कर सकते हैं। यह उपयोगकर्ता के अनुकूल तरीके से न्यूनतम व्यवहार्य, सुरक्षित क्लस्टर बनाने और चलाने के लिए आवश्यक कार्य करता है।
kubeadm इंस्टॉल करना आपको दिखाता है कि kubeadm को कैसे इंस्टॉल किया जाए। एक बार इंस्टॉल होने के बाद, आप इसका उपयोग क्लस्टर बनाने के लिए कर सकते हैं।
Last modified October 08, 2021 at 9:43 AM PST: [hi] Add content/hi/docs/tasks/tools/_index.md (#29458) (1bcfd9d2e4)